UP: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आज विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी मंत्री समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की।
मीडिया से बातचीत करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, सभी जनप्रतिनिधि सीमित संसाधनों और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से पहुंचे।
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हम लोग एक-एक गाड़ी से आए हैं। यह बहुत स्पष्ट होने की बात है कि हम सभी जितने भी रिप्रेजेंटेटिव है माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, सब कोई एक-एक गाड़ी से आए है। जिला स्तर की मीटिंग थी। यहां पर जनपद बलिया के विकास कार्यों के संबंध में प्रभारी मंत्री आज जनपद बलिया आए हैं। कहा, तो हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो दिशा निर्देश दिया है, हम सब ने उसका पालन किया और सबसे बड़ी बात की हम, माननीय प्रभारी मंत्री और परिवहन मंत्री, तीन मंत्री एक ही गाड़ी में डाक बंगले में सर्किट हाउस से हम लोग यहां विकास भवन आए हैं।
कहां आप सब ने देखा, हम तीनों मिनिस्टर एक ही गाड़ी से आए हैं। विधायक केतकी सिंह जी ये स्कूटी से आई है, वह भी इलेक्ट्रिक व्हीकल से, तो हम लोग एकदम अक्षरशः प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो दिशा निर्देश दिया है हम उसका पालन कर रहे हैं। हम सब जनता से जुड़कर जनता से जो अपील है उसमें हम रिप्रेजेंटेटिव भी उसके सहभागी बने, ऐसा हम सुनिश्चित कर रहे हैं।











































