कांग्रेस की बड़ी तैयारी! 20 मई को अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ता सम्मेलन में भरेंगे जोश

अमेठी: नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी का यह अमेठी दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गौरीगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे। यहां वे करीब एक घंटा पांच मिनट तक रुकेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए नया मंत्र देंगे।

Also Read: ‘अपने लोग फिस्स, आन गांव के सिद्ध…’, UP कैबिनेट विभाग बंटवारे पर अखिलेश यादव का तंज

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर राहुल गांधी गौरीगंज में ही जामो रोड पर स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास जाएंगे। वहां वे परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। योगेंद्र मिश्र पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचेंगे। वहां वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अस्पताल में कार्यक्रम के बाद शाम करीब पौने चार बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Also Read: ‘PDA मतलब ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश…’, PDA पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

शाम पौने सात बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी का यह चौथा दौरा होगा। उनके दौरे से अमेठी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)