कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) और अमेठी (Amethi) दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रायबरेली में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) की नीतियों की आलोचना करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से अपील करते हैं कि सोना मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो और दूसरी तरफ खुद महंगी विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। इस दौरान राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह गद्दार हैं।
आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और इसका जिम्मेदार केंद्र सरकार का नेतृत्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक संरचना कुछ बड़े उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों के प्रभाव में चली गई है। राहुल गांधी ने दावा किया कि आने वाले समय में देश को बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आम जनता पर दिखाई देगा।
Also Read: राहुल गांधी का खास मैसेज लेकर आए कांग्रेस नेता, मायावती ने गेट से लौटाया
महंगाई और विदेश यात्राओं पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जनता से सोना न खरीदने, विदेश यात्राएं कम करने और पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करने की अपील करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले महीनों में पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।
संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर जताई चिंता
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और उससे जुड़े संगठन संवैधानिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चुनौतियां सामने खड़ी हैं।










































