राहुल गांधी का खास मैसेज लेकर आए कांग्रेस नेता, मायावती ने गेट से लौटाया

राहुल गांधी का खास संदेश लेकर मायावती से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, लेकिन बसपा प्रमुख ने गेट से ही लौटा दिया! जी हां, 20 मई को यानी आज कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम और बाराबंकी से सांसद तनुज पूनिया लखनऊ स्थित मायावती के आवास पहुंचे थे और उनसे मिलने की इच्छा जताई।

लेकिन, इन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। बसपा प्रमुख की ओर से इन कांग्रेस नेताओं को अंदर आने की परमिशन नहीं मिली। चर्चा है कि ये नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कोई बेहद खास और गोपनीय संदेश लेकर मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात की कोशिश पर पानी फिर गया।

Also Read: ‘देश चलाना Compromised PM के बस की बात नहीं…’, PM मोदी की सोना मत खरीदो वाली अपील पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये नाकामी के सबूत हैं

पहले से अप्वाइंटमेंट न होने का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं को गेट से ही वापस लौटा दिया गया। वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया पर सफाई दी और कहा कि वे एक सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ आए थे और शिष्टाचार के नाते बहनजी का कुशलक्षेम जानने उनके आवास गए थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)