लखनऊ : अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) आरक्षण में सिस्टेमैटिक लूट हुई है। उन्होंने विस्तृत डेटा जनता के सामने रखा और दावा किया कि बीजेपी सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। अखिलेश ने कहा, “अब लड़ाई 5 प्रतिशत बनाम 95 प्रतिशत की है। बीजेपी बराबरी का मौका नहीं देना चाहती और वर्चस्ववादी ताकतें फिर से समाज पर कब्जा करना चाहती हैं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। यह रिपोर्ट सपा के आगामी चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा है, जिसमें पार्टी PDA फॉर्मूले के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।
PDA आरक्षण में खुली लूट का खुलासा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर PDA आरक्षण ऑडिट रिपोर्ट जारी की। अखिलेश यादव ने कहा कि PDA आरक्षण में खुली लूट हुई है। उन्होंने विस्तृत डेटा जनता के सामने रखा और दावा किया कि समय के साथ यह डेटा और बढ़ेगा। रिपोर्ट में सरकार की पक्षपाती भूमिका साफ तौर पर उजागर हुई है।
बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आरक्षण विरोधी है और बराबरी का मौका नहीं देना चाहती। अखिलेश के अनुसार, अब लड़ाई 5 प्रतिशत बनाम 95 प्रतिशत की हो गई है। उन्होंने बीजेपी को वर्चस्ववादी ताकतों से जोड़ते हुए कहा कि ये ताकतें फिर से कब्जा करना चाहती हैं।
सरकार की पक्षपाती भूमिका पर तीखा हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण लूट में सरकार पक्षपाती भूमिका निभा रही है। जो सरकार पक्षपाती होती है, वह विश्वासघाती भी होती है। उन्होंने गैर-बराबरी के खिलाफ बुलडोजर चलाने की बात कही। अखिलेश यादव ने दावा किया कि PDA समाज को मजदूरी तक सीमित करना चाहती है बीजेपी।
बाबा साहेब के संविधान और आरक्षण का जिक्र
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था दी थी। 2014 के बाद आरक्षण खत्म करने का सपना शुरू हुआ। उन्होंने वर्तमान सरकार को जुमलेवाजी वाली सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार आरक्षण को मारना चाहती है।
नौकरियों में आरक्षण पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी आरक्षण की खुली डकैती करना चाहती है। डायरेक्ट नहीं तो इनडायरेक्ट तरीके से आरक्षण खत्म किया जा रहा है। नौकरी में आरक्षण खत्म किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर सत्ता का फाउल प्ले खेलने का आरोप लगाया और कोर्ट रूपी थर्ड अंपायर को प्रभावित करने का दावा किया।
आरक्षण अधिकार है, भिक्षा नहीं
अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि आरक्षण भिक्षा नहीं, अधिकार है। आरक्षण से ही अन्याय मिटेगा। उन्होंने कहा कि समाज 5000 साल से विभाजित रहा है- एक तरफ वर्चस्ववादी ताकतें और दूसरी तरफ जुल्म सहने वाले लोग। वंचित समाज के लिए काम करने वालों को निशाना बनाया जाता है।
PDA फॉर्मूले पर चुनावी रणनीति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। शिवपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी वहां उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी PDA फॉर्मूले पर बड़ा चुनावी दांव खेल रही है। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी हुई है। आगामी चुनाव में PDA आरक्षण बड़ा मुद्दा बनेगा।
आरक्षण बचाने की लड़ाई तेज करेगी सपा
अखिलेश यादव ने कहा कि PDA आरक्षण डेटा में पक्षपात उजागर हुआ है। उन्होंने आरक्षण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। समाजवादी पार्टी आरक्षण बचाने की लड़ाई और तेज करेगी। अखिलेश ने कहा कि जो अंडरग्राउंड थे, अब ओवरग्राउंड हो गए हैं।



