गोंडा : भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जनता बेहाल है। इस मुद्दे पर स्थानीय BJP विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर गहरी नाराजगी जताई है।
विधायक का सख्त बयान
विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, “जनता हमें पकड़ती है।” उन्होंने बताया कि रातभर बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों में भारी आक्रोश है। हालात इतने बिगड़ गए कि रात में सड़कों पर प्रदर्शन हुए।
विधायक ने ऊर्जा मंत्री से तत्काल मुलाकात का समय मांगा है और बिजली संकट का त्वरित व स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
मुख्य समस्याएं
– रात में लंबे समय तक बिजली कटौती
– लो-वोल्टेज की समस्या
– बार-बार ट्रांसफार्मर फ्यूज होना
– ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी
विधायक ने पत्र में लिखा है कि गर्मी के इस मौसम में रात में बिजली कटौती कम की जाए। उन्होंने इमरजेंसी मैकेनिज्म लागू करने की भी मांग की है ताकि संकट की स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके।
Also Read – UP: इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत दो घायल गिरफ्तार
जनता की पीड़ा
गोंडा के कई इलाकों में दिन-रात बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर रात में बिजली न होने से गर्मी और भी असहनीय हो जाती है। विधायक ने कहा कि अघोषित कटौती के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा विभाग से अपील की है कि गोंडा जिले में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।









































