बलिया, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक स्पा सेंटर पर छापेमारी किया। कोतवाली थाना क्षेत्र के माल गोदाम के सामने स्थित चटोरी गली में संचालित एक स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी कर भरी सनसनी फैला दी। इस हाई प्रोफाइल रेड के दौरान मौके से 7 नाबालिकों समेत कुल आठ लड़कियों को सकुशल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले का भंडाफोड़ बेहद चौंकाने वाले तरीके से हुआ। दरअसल दिल्ली में दर्ज गुमशुदगी के एक मुकदमे की तफ्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस ने पूर्व में गुजरात से एक लड़की को बरामद किया। लड़की को अपनी कस्टडी में लेकर बलिया आई। पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान गुजरात से बरामद लड़की ने बलिया में चल रहे स्पा सेंटर और लड़कियों के यहां होने की बात बताई। पूछताछ में बताया कि जिस महिला ने हमें गुजरात लाई थी वो बलिया के एक स्पा सेंटर में काम कर रही है। इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए सीधे बलिया पहुंच गई। सूत्रों की माने तो स्पा सेंटर के आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की भी बात सामने आ रही है।
रेड के बाद बलिया के कोतवाली थाने में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में स्पा सेंटर पर मौजूद लड़कियों से घण्टो तक लगातार कड़ी पूछताछ की गई। बरामद की गई सभी आठ लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित वन स्टाफ सेंटर के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, शहर कोतवाल और दिल्ली पुलिस के मौजूदगी में मौजूदगी में देर शाम अवैध स्पा सेंटर को सील कर दिया गया।
Also Read: UP: इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत दो घायल गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस सभी लड़कियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जिसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस सभी लड़कियों को अपने साथ दिल्ली ले जाने की तैयारी में है।
इस हाई प्रोफाइल छापेमारी से जिले के अन्य स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आगे बढ़ाने के बाद ही इस हाई प्रोफाइल छापेमारी से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने को उम्मीद है। फिलहाल इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।













































