टॉपर्स का सम्मान : अमेठी में मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि

अमेठी : अमेठी में हाई स्कूल और इंटर में टॉप-टेन रैंक हासिल करने वाले छात्रों को आज गौरीगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम संजय चौहान, विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

हाई स्कूल में सम्मानित छात्र-छात्राएं:

विकास, श्रेया मौर्य, मधुलिका शुक्ला, सेजल, कीर्ति, आयुष पांडे, साक्षी यादव, कृष्णा मौर्य, लक्ष्मी अंजलि और सीख जाए सवाल।

 

इंटर में सम्मानित छात्र-छात्राएं:

रुखसार, आस्था मौर्य, सक्षम पांडे, आरजू शर्मा, अदिति सिंह, श्रद्धा गुप्ता, शिवांशी शुक्ला, काजल, अंशी सिंह और प्रिंसी।

 

सम्मान कार्यक्रम में प्रत्येक छात्र-छात्रा के खाते में ₹21,000 राशि दी गई, साथ ही अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गौरीगंज में किया गया।