कायमगंज, फर्रुखाबाद : मुर्शिदी व मौलाई सरकार हज़रत बाबा जूही रहमतुल्लाह अलैह के 68वें उर्स शरीफ के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की खुशी में सोमवार को शुक्राने की नजर (फातिहा) का एहतमाम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की तथा लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शुक्राने की इस महफिल में साहिबे सज्जादा हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी चिश्ती वारसी साहब ने उर्स शरीफ की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए सभी जायरीनों, खादिमों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उर्स के सफल आयोजन में हर व्यक्ति ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरा सहयोग दिया, जिसकी बदौलत यह धार्मिक आयोजन बेहद शानदार और कामयाब रहा।
Also Read: सास पर फिदा हुआ दामाद! कोर्ट मैरिज का वीडियो वायरल
उन्होंने विशेष रूप से आम जनता, मीडिया कर्मियों तथा पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। सज्जादा साहब ने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला सभी की जायज दुआओं को कुबूल फरमाए, देश में मोहब्बत, भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम रखे तथा भारत को तरक्की और खुशहाली से नवाजे।
इस मौके पर जमीर अहमद, तौहीद अहमद, तमाहीद अहमद, तारिक बबलू, रुखसार, धनेश गौर, सनी बॉथम, अमीर हुसैन, पवन बॉथम, मुकीम, हैदर खान, खलील खान, मुफ्ती मनीर नूरी, हाफिज आजम, भूरा खान, सैयद जमाल, शीलू वर्मा, मुन्ना राजपूत, नदीम खान, फरजान अहमद, यासीन राईन, मोमिन, छोटे खान, डॉ. अरशद मंसूरी, शमशाद भाई, लाल मियां सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)











































