राम मंदिर के दान पर सवाल उठाने वाले अखिलेश पहले बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब दें: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान का हिसाब मांगने वालों को पहले बाबरी मस्जिद के चंदे का भी हिसाब देना चाहिए।

बृजेश पाठक का तीखा हमला

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, “राम मंदिर के दान का हिसाब मांगने वालों को बाबरी मस्जिद के चंदे का भी जवाब देना चाहिए।” उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे केवल राम मंदिर के दान पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि बाबरी मस्जिद के चंदे का कोई लेखा-जोखा कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।

Also Read – UP: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए निर्देश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

बृजेश पाठक बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित भाजपा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने राम मंदिर दान घोटाले को लेकर चल रही सियासत पर भी निशाना साधा।

सियासत तेज, आरोप-प्रत्यारोप जारी

राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी और गबन के मामले में SIT जांच चल रही है। इस मुद्दे पर सपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बृजेश पाठक के बयान के बाद राजनीतिक बहस और गर्म हो गई है।

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर करोड़ों राम भक्तों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।