अमर कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, भंडारा बुधवार को

सलेमपुर (देवरिया)। सनातन संघ द्वारा आयोजित श्री युगल सरकार मंदिर, बरौली वार्ड नंबर-1 में चल रही अमर कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय धर्माचार्य महर्षि श्री दास जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को दिव्य कथा का रसपान कराया जा रहा है।

भक्तिमय माहौल में चला कथा कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज एवं बेचन दास जी महाराज (श्री परमानंद परमहंस आश्रम, हनुमान मंदिर कुटी, बलिया) उपस्थित रहे। मंदिर पीठाधीश्वर अखिलेश पांडे, मंदिर कमेटी, भाजपा कार्यकर्ता, माताएं-बहनें एवं स्थानीय जनमानस की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण सदस्य संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके दीर्घायु एवं देशहित में निरंतर कार्य करने की कामना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से भारत देश को विश्व में शीर्ष स्थान दिलाने की प्रार्थना की।

Also Read: UP: लखनऊ में फर्जी IPS बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, 40 रुपये की चाय को लेकर शुरू हुआ था विवाद

संगीतमय प्रस्तुतियों ने बांधा श्रोताओं का मन

कथा को संगीतमय एवं भक्तिमय बनाने में कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्गन पर आशीष मिश्रा, ऑक्टोपैड पर बिट्टू (आशीष मिश्रा) तथा तबले पर राजकुमार मिश्रा ने अपनी मधुर प्रस्तुति दी। भजन एवं प्रभु चरित्र के गुणगान से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।

महर्षि श्री दास जी महाराज ने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का अत्यंत भावपूर्ण एवं सुंदर वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

कल होगा भव्य भंडारा

मंदिर पीठाधीश्वर अखिलेश पांडे ने बताया कि बुधवार को मंदिर प्रांगण में प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें। कथा का सिलसिला जारी है और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)