UP: फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत में गांव के ही युवक गुलफाम पर उनकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था।
बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक, मामले में मुकदमा संख्या 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
Also Read: UP: अमेठी में 7 करोड़ के शिक्षा घोटाले की जांच तेज, CBI की 8 टीमों ने शुरू की पूछताछ
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान जहानाबाद पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलफाम पुत्र सगीर निवासी दारागंज, थाना जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली में रहकर कर रहे थे मजदूरी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और किशोरी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों घर छोड़कर दिल्ली चले गए थे, जहां रहकर मजदूरी कर रहे थे। कुछ समय बाद दोनों वापस अपने क्षेत्र में लौट आए। बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए।
Also Read: UP: बहराइच में तेंदुए का आतंक, शौच के लिए निकले युवक पर जानलेवा हमला
आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिंदेश कुमार गिरि, महिला कांस्टेबल शिवानी यादव और कांस्टेबल प्रियंका सेन शामिल रहीं।
















































