उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के भीतर बगावत की चर्चाओं के बीच ओमप्रकाश राजभर ने प्रो. रामगोपाल यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच कथित ‘सीक्रेट डील’ का दावा किया है। राजभर ने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत कई सांसदों के दल बदलने की तैयारी है और करीब 21 सांसद पाला बदल सकते हैं। इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ा पलटवार किया है। इसी मुद्दे पर हमारे चैनल ब्रेकिंगट्यूब पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन से विशेष बातचीत की गई। इस पूरे इंटरव्यू को देखने के लिए ऊपर दिए गए YouTube लिंक पर क्लिक करें।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
















































