UP: रायबरेली में बेखौफ बदमाशों का तांडव, सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 20 लाख के जेवर और नकदी लूटी

UP: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि घायल कारोबारी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी

मिल एरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी रमन सोनी (28) रतापुर चौराहे के पास सराफा की दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात करीब 9:15 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास मौजूद बैग में सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी रखी हुई थी।

Also Read: रायबरेली: मजदूर संघ का बड़ा आंदोलन, वेतन-पेंशन समेत कई मुद्दों पर गरजे कर्मचारी

हाईवे पर घात लगाकर किया हमला

छजलापुर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब रमन ने बाइक नहीं रोकी तो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, पांच टीमें गठित

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रवि कुमार और एएसपी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि वारदात व्यवसायी के घर से महज दस मीटर की दूरी पर हुई है। मामले के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी समेत पांच टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)