उत्तर प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मिर्जापुर में बवाल, करणी सेना ने देहात कोतवाली में दी तहरीर; गिरफ्तारी की मांग

मिर्जापुर : कभी प्रदेश में बसपा की सरकार होने पर कद्दावर नेताओं में शुमार रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके खिलाफ मिर्जापुर के देहात कोतवाली थाना में तहरीर दी गई है. आरोप लगाया गया है कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मानसिक असंतुलित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आमजन मानस की भावना को आहत करने एवं हिंदुओं, क्षत्रियों तथा समस्त हिंदू समाज के आदर्श भगवान श्री रामचंद्र जी एवं भगवान हनुमान जी के सम्मान में अभद्र टिप्पणी की गई है, जिनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी गई है.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में देहात कोतवाली प्रभारी को दिए गए तहरीर में कहा गया है कि पिछले दिनों विभिन्न पार्टियों से घूम घूम कर अपनी मानसिक विकारों को प्रदर्शित करने वाले जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू आदर्श भगवान श्री राम एवं उनके परम भक्त और हिंदुओं की आदर्श शक्तिपुंज भगवान हनुमान जी के सम्मान पर कुठाराघात घाट करते हुए अभद्र टिप्पणी की है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान श्री राम को अक्षम और बजरंगबली पर भी अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे जनमानस आहत है. हिंदू राष्ट्र में भारत देश में भारत के छत्रपति राजा और भगवान श्री रामचंद्र जी के लिए अभद्र टिप्पणी निश्चित रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आता है और यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला वह सामाजिक भावनाओं पर कुठाराघात है, जिससे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व उसके पदाधिकारी व समस्त आमजन मानस यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

Also Read – उत्तर प्रदेश : ‘भगवान राम को भी नहीं बख्शा’… रायबरेली में गरजे सांसद किशोरी लाल शर्मा, पेपर लीक से लेकर राम मंदिर चढ़ावे तक सरकार को घेरा

उन्होंने कहा है कि हम सभी लोग स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं भविष्य में कभी भी उनको किसी भी पार्टी में जाने से प्रतिबंधित करने एवं उनके जनप्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित करने की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने समस्त देश के हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. जानबूझकर और दुर्भावना पूर्ण कृत्य किया है, जिससे हिन्दुओं के मूल धर्म और धार्मिक मान्यताओं का अपमान हुआ है, जिसे हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगा.

उन्होंने मांग किया है कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध देश में जातीय हिंसा भड़काने, हिंदुओं की आस्था को आहत करने तथा इस राष्ट्र के परम आदर्श भगवान श्री राम को हनुमान जी पर अभद्र टिप्पणी करने व उन्हें अपमानित करने पर राष्ट्रद्रोह सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करते हुए राजनीतिक प्रतिबंध लगाया जाए.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)