गोरखपुर : नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में दिखेगी भाजपा संगठन की ताकत, 2 जुलाई को होगा भव्य कार्यक्रम

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय दो जुलाई को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर उनके प्रथम आगमन के अवसर पर संगठन द्वारा पूरी ताकत के साथ स्वागत एवं अभिनंदन की भव्य तैयारी की जा रही है।

2 जुलाई को गोरखपुर पहुंचेंगे विनोद राय

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि विनोद राय दो जुलाई को आजमगढ़ से चलकर गोरखपुर की सीमा में सुबह 9 बजे प्रवेश करेंगे। सुबह 10 बजे गोरखपुर महानगर की सीमा में और 11 बजे तक क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पहुंचेंगे। इस दौरान गोरखपुर जिला और महानगर के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे।

महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा कार्यक्रम

मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वागत एवं अभिनंदन का मुख्य कार्यक्रम तारामंडल स्थित महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

Also Read: UP: सपा का अनोखा प्रदर्शन, खून से लिखा पीएम मोदी को पत्र, गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मां

बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा

सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ला ने स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर दिया।

संगठन की पूरी ताकत झोंकने की तैयारी

बैठक में यह फैसला लिया गया कि गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिला स्तर के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पूरी ताकत के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

तैयारी बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, छठे लाल निगम, संजीव राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया, उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, डॉ. आरडी सिंह, पंकज जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)