लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि लखनऊ में समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का आज भी भाजपा सरकार उद्घाटन कर रही है। अखिलेश ने अमूल, पराग, HCL, IIIT, डायल 100 जैसे कई प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने विकास को बर्बाद किया है।
अखिलेश यादव के प्रमुख बयान
विकास कार्यों पर निशाना
– “सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया हमने डेवलप किया। लखनऊ मेट्रो जितनी बनी थी, उतनी ही है, आगे नहीं बढ़ पाई।”
– “जनेश्वर मिश्र पार्क जैसा इतना बड़ा पार्क देश में कहीं नहीं मिलेगा।”
– “हमने ग्रीन कवर बढ़ाया और रिवरफ्रंट बनाया, लेकिन इस सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया।”
Also Read : राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए अंतरिम महासचिव – Breaking Tube
सरकार पर आरोप
– “JPNIC को भी इन लोगों ने बर्बाद कर दिया।”
– “देश में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज उत्तर प्रदेश में बंद हुए हैं।”
– “अन्याय-अत्याचार हर सीमा लांघ गया है। पूरी सरकार वनस्पति के नशे में है।”
2027 चुनाव और विधायकों पर तंज
– “लखनऊ में भाजपा के जो विधायक हैं, वे क्षेत्र बदलने की तैयारी में हैं।”
– “हम क्षेत्र नहीं बदलने देंगे, विधायक बदल देंगे।”
राम मंदिर विवाद पर
अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा, “सच्चाई ये है कि चढ़ावा-चंदा चोरी का गिरोह जनाक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है।” उन्होंने संपूर्ण विश्व के राम भक्तों, सनातनियों, अयोध्या के साधु-संतों और उच्च न्यायालय से संज्ञान लेने की अपील की।
किसानों और आम जनता की समस्याएं
– “खाद नहीं है, डीएपी नहीं है।”
– “पूरी मक्का भाजपा के लोगों ने खरीदकर रेट ले लिया, किसानों को सही दाम नहीं मिले।”
– “इथेनॉल मिलाने से गाड़ियों का मेंटेनेंस और माइलेज खराब हो रहा है।”
चीन पर चेतावनी
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हमेशा से पक्ष रहा है कि चीन से खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने इतिहास गवाह देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा जमीन चीन ने हमारी छीनी है।
भाजपा पर राजनीतिक हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा का गठन हुआ था तो उन्होंने तय किया था कि उनका रास्ता समाजवादी और सेक्युलर होगा, लेकिन आज उन्होंने उल्टा रास्ता चुन लिया है। अखिलेश यादव की इस प्रेस वार्ता को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी हमले के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी बदलाव की जन-भावना के साथ है।









































