UP: देवरिया सदर से भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार (7 जुलाई 2026) को जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र के अगस्तपार में 25 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना के प्रस्ताव को प्रारंभिक (इन-प्रिंसिपल) स्वीकृति मिल गई है। यह अस्पताल क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
प्रणाम देवरिया !!
अपनी विधानसभा में एक और उपलब्धि के लिए प्रयासरत हूँ, पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं माननीय आयुष मंत्री जी से देवरिया सदर विधानसभा के अगस्तपार में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनवाने का अनुरोध किया था, मुझे आप सबसे बताते हुए प्रसन्नता हो… pic.twitter.com/jMooNzSPuF
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) July 7, 2026
करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव

प्रस्तावित चिकित्सालय के निर्माण के लिए वर्ष 2026-27 में लगभग 1.60 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। फिलहाल परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और अब इसके लिए आवश्यक धनराशि की अंतिम स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री और आयुष मंत्री से किया था आग्रह

विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस अस्पताल की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयुष मंत्री से लगातार आग्रह किया था। इससे पहले मई 2026 में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अगस्तपार क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की आवश्यकता से अवगत कराया था।
भूमि उपलब्ध, विभाग ने भेजा बजट प्रस्ताव
आयुर्वेद विभाग की ओर से भी वर्ष 2026-27 के लिए अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग के अनुसार अगस्तपार, सलेमपुर मझौली में 0.061 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, जहां अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग ने इसी आधार पर लगभग 1.60 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव शासन को भेजा है।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आधार
अगस्तपार में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनने से देवरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।












































