UP: सहारनपुर सर्राफा बाजार में आग से हड़कंप, दो ज्वेलर्स की दुकानों में लगी भीषण आग

UP: सहारनपुर शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार को व्यस्त सर्राफा बाजार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग अग्रवाल ज्वेलर्स और दीपक ज्वेलर्स की दुकानों में लगी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.

दमकल ने समय रहते पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से पहले ही रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया.

Also Read: ‘पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, पति ने चाकू से की हत्या…’, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एसी फटने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आग लगने की वजह दुकान में लगा एयर कंडीशनर (एसी) फटना हो सकती है. हालांकि, प्रशासन ने आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. संबंधित विभाग की टीम तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Also Read: UP: इटावा में दो मासूम बच्चों को छोड़ महिला हुई लापता, पति ने प्रेमी संग भागने का लगाया आरोप; बरामदगी की गुहार

नुकसान का किया जा रहा आकलन

आग से दोनों दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारण और वास्तविक क्षति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना के चलते कुछ समय के लिए सर्राफा बाजार में कारोबार भी प्रभावित रहा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)