जौनपुर : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर एक लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हुईं और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कथित लूट की कहानी पर सवाल उठने लगे।
UP: जौनपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की तो पूरा मामला उलट गया। जांच में सामने आया कि शराब कारोबारी के कर्मचारी विकास यादव ने लूट की झूठी कहानी खुद गढ़ी थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने शराब बिक्री से मिले ₹68,840 का गबन कर लिया था और उसी रकम को छिपाने के लिए तमंचे के बल पर लूट की फर्जी सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन और आपराधिक विश्वासघात सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस पूरे मामले का खुलासा सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ ही समय में फर्जी लूट की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है
















































