Home UP News UP: बरेली में खाद संकट गहराया, पीओएस मशीन खराब होने से घंटों...

UP: बरेली में खाद संकट गहराया, पीओएस मशीन खराब होने से घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, खाली हाथ लौटने को मजबूर

UP: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में खेती के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को खाद की कमी और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इफको किसान सेवा केंद्र और सहकारी समितियों पर बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। इससे खाद वितरण बाधित हो गया है और किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिली राहत

सुबह से ही सेवा केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई किसान घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन मशीन के बार-बार बंद होने से खाद वितरण सुचारु रूप से नहीं हो सका। वहीं, केंद्र पर यूरिया का स्टॉक समाप्त होने की जानकारी मिलने के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई।

Also Read: सीतापुर: डीएम का औचक निरीक्षण, इंटरलॉकिंग उखड़वाकर परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अधिकारियों को दी चेतावनी

समय पर खाद न मिलने से फसल प्रभावित होने का डर

किसानों का कहना है कि फसलों में खाद डालने का यही सबसे उपयुक्त समय है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसान भूकनलाल, रामप्रकाश समेत कई किसानों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से लगातार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से खाली हाथ लौटना पड़ता है।

तकनीकी खराबी बनी बड़ी बाधा

इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी अंजुम शाहिद ने बताया कि पीओएस मशीन में तकनीकी समस्या आने के कारण किसानों का सत्यापन समय पर नहीं हो पा रहा है। मशीन रुक-रुककर काम कर रही है, जिससे खाद वितरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read: 52 लाख के जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े चोर! CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर

किसानों ने की तत्काल समाधान की मांग

खाद संकट और तकनीकी अव्यवस्था से परेशान किसानों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द पीओएस मशीन की खराबी दूर कराने और पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)