बहराइच: बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। बहराइच जिले के विकासखंड जरवल की ग्राम पंचायत करमुल्लापुर निवासी अर्चना सिंह के निधन के बाद उनकी बेटी श्रीयांशी सिंह ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया गया कि अर्चना सिंह के पति का पहले ही निधन हो चुका था। उनके परिवार में उनकी बेटी श्रीयांशी सिंह ही थीं। मां के निधन के बाद श्रीयांशी ने पूरे साहस के साथ अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई और नम आंखों से अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी।
Also Read: पत्थर से सिर कुचलकर की थी हत्या! कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 30 हजार का जुर्माना
अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि श्रीयांशी ने यह साबित कर दिया कि बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं होतीं। जिस तरह एक बेटा अपने माता-पिता के प्रति अंतिम जिम्मेदारी निभाता है, उसी तरह श्रीयांशी ने भी अपनी मां के प्रति बेटे का फर्ज निभाकर समाज के सामने मिसाल पेश की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई और मां की चिता को आग देने वाले बिटिया को सभी ने सावंतना दी।
इस मौके पर लोगों के बीच बेटियों की भूमिका और बदलती सामाजिक सोच को लेकर भी चर्चा होती रही। श्रीयांशी के इस कदम ने यह संदेश दिया कि संतान बेटा हो या बेटी, माता-पिता के प्रति जिम्मेदारी और भावनाएं समान होती हैं।



















































