UP: सुसाइड नोट ने खोला राज, युवती की आत्महत्या मामले में चार के खिलाफ मुकदमा

इटावा: सैफई थाना क्षेत्र के नगला केशोपुर बैनी गांव में युवती दिव्या की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट और मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बताया गया कि दिव्या ने 11 अगस्त को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय उसके माता-पिता मुकदमे की तारीख के सिलसिले में कोर्ट गए हुए थे। शाम को जब वे वापस घर पहुंचे तो दिव्या को मृत अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Also Read: 3000 शराब की दुकानों का The End…राजस्व में ‘धुरंधर’ निकला आबकारी विभाग

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान सुसाइड नोट सामने आया, जिसमें कथित रूप से कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके आधार पर मृतका के भाई विवेक ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और सुसाइड नोट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने बसरेहर क्षेत्र के जैतपुर तोतारामपुर निवासी शिवराज सिंह, उसके पुत्र सुमित, शिवपुरी निवासी अशोक और गंभीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )