UP: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, RPF-GRP की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चंदौली: शुक्रवार की देर रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री आरक्षण प्रणाली के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें दिखाई देने के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में सुरक्षा टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि यात्री आरक्षण प्रणाली के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही दोनों सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Also Read: UP: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ और जीआरपी की सूझबूझ से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आग को स्टेशन के अन्य हिस्सों और यात्री आरक्षण केंद्र तक फैलने से रोक लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी और स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थिति सामान्य बनी रही।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )