UP: स्कूल से गायब हुई नाबालिग, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

UP: आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को नन्दाव मोड़, कस्बा सरायमीर के पास से पकड़ा।

स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी बालिका

पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने गई थी। स्कूल से बैग लेकर बाहर निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी तलाश की, जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि पवईलाडपुर गांव निवासी अजूबा पुत्र स्वर्गीय निर्गुन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Also Read: जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौत

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की सूचना मिलने पर सरायमीर पुलिस ने मुकदमा संख्या 201/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 और 137(2) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

शनिवार, 15 अगस्त को उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस को उसके नन्दाव मोड़ के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 10:05 बजे अजूबा को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: UP: पत्नी से विवाद के बाद टूट गया व्यापारी! कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़ा तो लटक रहा था शव

आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजूबा पुत्र स्वर्गीय निर्गुन, निवासी ग्राम पवईलाडपुर, थाना सरायमीर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)