जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदलीं, करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौत

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन जौनपुर के मछलीशहर में दर्दनाक हादसे से एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। विभागीय कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार मछलीशहर क्षेत्र में विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मछलीशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read: UP: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजलीकर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है ‌।

घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)