इटावा: के प्राथमिक विद्यालय फुलरई में 9 अगस्त को डीपी ब्लास्ट होने के बाद से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर संबंधित जेई समेत विद्युत विभाग के 1912 हेल्पलाइन नंबर पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्राम प्रधान वीर सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ और एक्सईएन सैफई को भी फोन के माध्यम से दी जा चुकी है। उनका आरोप है कि शिकायतों का कागजों में निस्तारण कर दिया जा रहा है, जबकि धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है।
Also Read: UP: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, महिला को 10 लाख रुपये में बेचने का दावा
अब विद्यालय में पेयजल संकट और गंभीर हो गया है। विद्यालय में लगे नल से साफ पानी आने के बजाय बालू आने लगी है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं आसपास रहने वाले ग्रामीणों के साथ पशु-पक्षियों के सामने भी पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए डीपी और पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































