UP: कृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को लेकर अफसरों ने किया मंथन

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान (केजेएस) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को मथुरा पुलिस लाइन स्थित सभागार में सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रदेश और मंडल स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Also Read; UP: जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में दो इंजिनियर बर्खास्त, एक जेई सस्पेंड

गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमरेंद्र कुमार सेंगर, अपर पुलिस महानिदेशक आईबी विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन सुवेंद्र कुमार भगत, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा प्रकाश चंद्र, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ अनिल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा अनुभाग सत्येंद्र कुमार, डीआईजी आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय और साम्प्रदायिकता नियंत्रण प्रकोष्ठ के उपसचिव अरविंद कुमार चौबे मौजूद रहे।

Also Read: UP: भाई की शादी में गई महिला 10 साल की बेटी संग गायब, रिश्तेदार पर लगा गंभीर आरोप

इसके अलावा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीआरपीएफ सेनानायक नितिन कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, एमवीडीए की वीसी लक्ष्मी, सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी और पुलिस अधीक्षक सुरक्षा,लाइंस राज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने केजेएस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)