बलिया : अंग्रेजो के दांत खट्टे कर बलिया को सबसे पहले आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करते हुए बलिया बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। 19 अगस्त दिन बुधवार को जिला कारागार से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वयं निकले और इस रैली में एक हजार की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
ऐतिहासिक जिलाकारागार का फाटक खुला और रैली जिला कारागार से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा पहुंची। यहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रैली टीडी कॉलेज चौराहा पहुंची, जहां रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैली आगे बढ़ते हुए मुरली मनोहर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों एवं बलिदानियों को नमन किया गया। इसी के साथ तिरंगा रैली का समापन हुआ।
Also Read: देवरिया : खाद्य मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण, बिना लाइसेंस वाले संचालकों को नोटिस
इस अवसर पर वक्ताओं ने बलिया के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और यहां के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रैली के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एनसीसी के छात्र छात्राओं, बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































