हाथरस: भाजपा ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, पुराने चेहरों पर भरोसा और नए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी

हाथरस: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई मजबूती देने के लिए जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ कई नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिला उपाध्यक्ष के पद पर बुड़ेशा सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश सिंह और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। महामंत्री का एक पद फिलहाल खाली रखा गया है।

Also Read: UP: कंप्यूटर सेंटर जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, युवक पर मुकदमा

जिला मंत्री के रूप में पिंकी पहलावत, विष्णु बघेल, विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को जिम्मेदारी मिली है। गिरीश मोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता सह कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। नीरेश कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री और गजेंद्र सिंह राणा व जितेंद्र वाष्णेय प्रधान को कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है।

मीडिया और डिजिटल संगठन को भी नई टीम मिली है। सुनील वर्मा एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी, नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। एशियाड कुलश्रेष्ठ जिला सोशल मीडिया संयोजक होंगे, जबकि रवि कुशवाहा और प्रवीण कुमार को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। आईटी विभाग में रॉकी चौहान संयोजक तथा शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वाष्णेय सह संयोजक बनाए गए हैं।

Also Read: ‘एक ही हॉस्टल, कुछ घंटों में दो मौते…’, बांदा में छात्रों की मौत से उठे सवाल

नई कार्यकारिणी में कुछ पुराने पदाधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जबकि कई पूर्व पदाधिकारी इस बार टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी का जमीनी नेटवर्क और मजबूत होगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)