मिर्ज़ापुर : यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में बैखौफ बदमाशों ने जंगल एरिया मेंयुवक को कार में बंधक बनाकर चाकू से गला रेत उसे अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो लिए। जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है पुलिस युवक को उपचार के लिए भेज छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के चुनार थाना चौकी सक्तेशगढ़ क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।शहीद बाबा के पास पहाड़ी क्षेत्र में हमलावरों ने एक युवक को कार में बंधक बनाकर चाकू से गला रेत दिया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।
Also Read: UP: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार! रायबरेली में चीनी के भाव में 33% उछाल
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक युवक को कार में हाथ-पैर और गला गमछे से बांधकर लाए। सुनसान जगह पाकर आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी पहाड़ी रास्ते से भाग निकले। उसी समय वहां से गुजर रहे एक चरवाहे की नजर खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सक्तेशगढ़ चौकी के SI प्रवीण कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल 112 की गाड़ी से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भिजवाया।
ALSO READ: UP: भगवा ध्वज-कांवर लेकर निकले शिवभक्त, 105 किमी पैदल चलकर करेंगे जलाभिषेक
सोनभद्र का रहने वाला है युवक
कार में मिले पर्स और आधार कार्ड से घायल की पहचान हिमांशु कुमार तिवारी, 30 वर्ष, पुत्र कृष्ण तिवारी, निवासी गांव पिड़रिया, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर चुनार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है कि एक युवक को चाकू मारकर फेंक दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
आस-पास के सीसीटीवी और मुखबिरों से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश और लूट के एंगल से भी जांच कर रही है। घटना के बाद से शहीद बाबा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर रोष जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































