गोंडा: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का तबादला सुल्तानपुर कर दिया है। उनके स्थान पर 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक को गोंडा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अभिषेक इससे पहले जुलाई 2024 से बिजनौर के एसपी के पद पर तैनात थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक सूची के अनुसार अभिषेक का जन्म 25 अक्टूबर 1988 को बिहार के कटिहार में हुआ है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा प्राप्त की है और वह 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
वहीं, विनीत जायसवाल (IPS-RR 2014) दिसंबर 2023 से गोंडा के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह सुल्तानपुर की एसपी चारु निगम का स्थान लेंगे।
ALSO READ: UP: मुगलसराय पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 लोगों पर कार्रवाई
गोंडा की कमान संभालने के बाद नए एसपी अभिषेक के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था को और बेहतर करने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की चुनौती होगी।
शासन के इस तबादला आदेश के बाद गोंडा में पुलिस नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। यूपी पुलिस में हुए इस फेरबदल के तहत कुल नौ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































