UP: फतेहपुर में 28 हॉटस्पॉट पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में बनेंगी अस्थायी चौकियां

UP: फतेहपुर में चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी कर जिले के 12 थाना क्षेत्रों में 28 नट डेरा और कंजर डेरा हॉटस्पॉट चिन्हित किए। इन सभी स्थानों पर एक सप्ताह के भीतर अस्थायी पुलिस चौकी अथवा चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित हॉटस्पॉट पर पुलिस की नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो। उन्होंने विशेष रूप से अवैध शराब व गांजा की बिक्री-तस्करी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

Also Raed: UP: रायबरेली में BJP की बड़ी सेंध की तैयारी! 24 अगस्त को योगी की मेगा जनसभा, गांधी गढ़ पर नजर

मलवां के जगन्नाथपुर डेरा, खागा के करसुआ, हरदों नट डेरा/लाखीपुर नट डेरा, पचीसा नट डेरा और वनपुरवा को हॉटस्पॉट बनाया गया है। खखरेरू में सराय बहलोल/हकीमपुर खन्तवा/पौली, तलवापर और नट का मोहल्ला तथा धाता में विरसिंहपुर चिन्हित किया गया है।

ललौली में जजरहा, गाजीपुर में शाह, सेवरामऊ और डुंडरा/मिर्जापुर तथा चांदपुर में केवलापुर, सेलावान मजरे कजराकंचनपुर, गौरी और चकमदा जौनपुर शामिल हैं। बकेवर में बेंता व पल्थाहार/बिजौली, जहानाबाद में नुनारा व जाफरपुर तथा थरियांव में बहरामपुर कंजड़ डेरा व दिहुली नट डेरा चिन्हित हुए हैं। हथगांव में इस्लामनगर नट डेरा/चकभुनगापुर नट डेरा, कुर्मिन का पुरवा और बजहाकुटी तथा राधानगर में विनोबानगर व कासिमपुर रमवा को हॉटस्पॉट बनाया गया है।

Also Read: UP: शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी ने साफ निर्देश दिया कि हॉटस्पॉट पर पुलिस की मौजूदगी केवल औपचारिकता न रहे। नियमित गश्त, संदिग्धों की निगरानी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय समेत संबंधित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)