Home UP News UP: अहरौरा घाटी में चालक की मिली लाश, मचा हड़कंप

UP: अहरौरा घाटी में चालक की मिली लाश, मचा हड़कंप

मिर्ज़ापुर: जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटी में वाराणसी-शक्तिनगर नेशनल हाइवे के किनारे एक 43 वर्षीय व्यक्ति की वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात पीआरवी पुलिस अहरौरा घाटी और हाइवे पर गश्त कर रही थी तभी सड़क किनारे एक बैगनार गाड़ी को खड़ा देखा गया, पुलिस टीम ने समझा वाहन चालक वाहन को रोककर बाथरुम इत्यादि के लिए गया होगा। यह सोच पुलिस टीम आगे बढ़ गई।

कुछ समय बाद वापस लौटते समय देगा गया तो बैगनार गाड़ी जस की तस खड़ी थी आशंका होने पर करीब जाकर देखा तो चालक अपनी सीट के पास लेटा हुआ था, चालक की ओर का गेट खोलने पर खुल गया। चालक को काफी आवाज़ देने और हिलाने डुलाने के बाद जब कोई हरक़त नहीं हुआ तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर गांव और परिजनों की दी है। सूचना पर परिवार के लोग अहरौरा पहुंच गए थे।

Also Read: ‘तुम्हारे तंत्र-मंत्र से मरे मेरे पिता…’, रायबरेली में तांत्रिक शक में बुजुर्ग का कत्ल, कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मृतक चालक की पहचान

गजानंद गिरि (43) पुत्र स्वर्गीय लालता गिरि निवासी ग्राम हिनौता रावर्टसगंज, सोनभद्र के रुप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह गाड़ी लेकर रविवार को घर से निकलख था, सबकुछ सामान्य दिनों की ही तरह रहा है ऐसे में परिजन भी उसकी मौत को लेकर हतप्रभ हैं। दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि संभवतः वह वाहन का ऐसी चलाकर सो गया रहा होगा, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी।

जमा तलाश लेने पर मृतक के जेब से 32 सौ नगदी कुछ कागजात, बैंक पासबुक, दवा इलाज का पर्चा मिला है, जबकि उसका मोबाइल नदारत रहा है। परिजनों के मुताबिक गजानंद मोबाइल हमेशा अपने पास रखता था, ऐसे में उसकी मौत के बाद नगदी से लेकर अन्य का मिलना और मोबाइल का गायब रहना हर किसी को खटक रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)