Azamgarh: मुबारकपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग अपहृताओं को बरामद कर अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 13 और पांच वर्ष की दो पुत्रियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं और वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 280/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मामले में मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर निवासी 21 वर्षीय विक्की कुमार पुत्र लालजी का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
रविवार 23 अगस्त को उपनिरीक्षक मो. कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए विक्की कुमार को अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास से दोपहर 3:20 बजे हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी बरामद कर संरक्षण में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 280/26 में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक बताया गया है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



