Home Crime Saharanpur: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कब्र से लिया जाएगा DNA सैंपल,...

Saharanpur: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कब्र से लिया जाएगा DNA सैंपल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Saharanpur: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस की टीम सहारनपुर पहुंची। डॉक्टरों की टीम के साथ पुलिस सड़क दूधली क्षेत्र में गैस गोदाम के पास स्थित कब्रिस्तान पहुंची, जहां करीब छह माह की बच्ची की कब्र से DNA जांच के लिए नमूना लेने की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और बच्ची के परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

किशोरी को बहला-फुसलाकर सहारनपुर लाने का आरोप

मामला सड़क दूधली गैस गोदाम के पास रहने वाले अनस पुत्र मन्नवर से जुड़ा है। आरोप है कि अनस उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर सहारनपुर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जानकारी होने पर किशोरी को वापस ले जाया गया। हालांकि बाद में वह दोबारा युवक के संपर्क में आ गई। बताया गया कि दोनों ने बाद में निकाह कर लिया था।दिसंबर 2025 में अनस ने किशोरी को तलाक दे दिया। इसी दौरान दोनों से एक बच्ची पैदा हुई, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

ALSO READ: Etawah: इटावा में यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग, दूसरे दिन भी SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

चार महीने पहले गिरफ्तार हुआ था आरोपी

मामले में उत्तराखंड पुलिस आरोपी अनस को करीब चार महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। अब न्यायालय के आदेश के बाद विवेचना में अतिरिक्त वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए बच्ची की कब्र से DNA सैंपल लेने की कार्रवाई की गई।ग्रामीणों की मदद से हुई कब्र की पहचानपुलिस के सामने सबसे पहले संबंधित बच्ची की कब्र की पहचान करने की चुनौती थी। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से कब्र की पहचान की गई। इसके बाद डॉक्टरों की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। कब्र से लिए गए नमूने को DNA जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट को मामले की विवेचना और न्यायालयी कार्रवाई में वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)