Mathura: हाईवे के समीप खाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 किलो पनीर कराया नष्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Mathura: कोसीकलां में खाद्य विभाग ने मंगलवार को नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित एक होटल के समीप एक वाहन से करीब 1200 किलो पनीर बरामद किया। विभागीय टीम ने पनीर संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे नष्ट करा दिया। त्यौहारी सीजन है ऐसी में मिलावट खोर सक्रीय है जो निरंतर नकली माल की सप्लाई को शहर में खपाने में लगे हुए है इजस कार्यवाही से पूर्व भी इसी तरह की दर्जनों कार्यवाही विभाग द्वारा की गई है पिछले 2 महीने में ही दर्जनों छापेमारी कर कार्यवाहियों से दूषित।

जानिए क्या है पूरा मामला? 

पदार्थो को जब्त कर नष्ट कराया गया है पर अभी तक कोई भी बड़ी मछली पर कार्यवाही होती दिखी नही है जो आम जनता की सेहत से खिलवाफ कर जहर परोस रहे है ब्रज में देश दुनिया से यात्री अपनी आस्था प्रगट करने आते है जिनके सेवन से कभी भी बीमारियों से लोग त्रस्त हो सकते है विभाग लगातार सक्रीय होकर कार्यवाही कर रहा है लाखो रुपये की कीमत का माल जो बाजार में बिकना था वह दूषित सामिग्री मस्त की जा चुकी है आगामी जन्मास्टमी व रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है इसी वजह से मिलावट खोर गिद्ध दृष्टि बाजार में दूषित सामिग्री परोसने के लिए लगाए बैठे है

ALSO READ: UP: रायबरेली एम्स में शुरू हुई गैस्ट्रो OPD, पेट और लिवर के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम को मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना काफी समय से मिल रही थी। सूचना पर टीम ने हाईवे स्थित एक होटल के समीप छापेमारी कर पनीर से भरी एक गाड़ी की जांच की। वाहन से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद होने के पश्चात इसकी जांच की गई तो उसमें मिलावट पाई गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पनीर की जांच के बाद उसे मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया। विभागीय इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम मौजूद रही।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)