UP: श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर मोहनीपुर चौराहे के पास गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा सामान्य गति से जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पहिया निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई
ALSO READ: UP: मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक जारी, महिला की मौत
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पलटे ई-रिक्शा से दोनों घायल महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बड़ा वाहन ई-रिक्शा के पास नहीं था, वरना दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ई-रिक्शा का चलते समय पहिया निकलने की घटना ने वाहन की फिटनेस और रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार ई रिक्शा इसी तरीके से पलट जा रहे हैं ऐसे में ग्रामीण और यात्रियों के सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं |
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































