Raebareli: रायबरेली में आकाशीय बिजली ने छीन ली जिंदगी, शौच के लिए निकले भोला की मौके पर मौत

Raebareli: डीह थाना क्षेत्र के पूरे काली मजरे रोखा गांव में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए क्या है पूरा मामला? 

पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। वह डीह रजबहा के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से भोला गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना स्वजन को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर चीख-पुकार मच गई। गांव में भी घटना की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

ALSO READ: UP: बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की जगह सिर्फ जेल या जहन्नुम, बांसडीह में गरजे CM Yogi Adityanath

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बारिश और खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)