Fatehpur: फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 16.5 लाख के 116 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

Fatehpur: गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए फतेहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 116 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपदीय सीसीटीएनएस टीम एवं सभी थानों की सीसीटीएनएस टीमों को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। टीमों ने लगातार मॉनिटरिंग और समन्वित प्रयास करते हुए फतेहपुर समेत गैर जनपदों और अन्य राज्यों से मोबाइल फोन बरामद किए।

ALSO READ: Etawah: एक साथ तीन बच्चों की किलकारी से गूंजा अस्पताल, महिला ने दिया दो बेटों और एक बेटी को जन्म

3 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और लाभार्थियों ने फतेहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। सबसे अधिक बरामदगी: कोतवाली से 19, खागा से 16, गाजीपुर से 10, राधानगर से 9, बिंदकी से 7, धाता से 7, धरियाव से 7 और हथगाम से 7 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा हुसैनगंज 6, किशनपुर 5, असोथर 5, खखरेरू 4 सहित अन्य थानों से भी मोबाइल बरामद हुए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)