गोंडा: ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मजरा अशोकवापुर और मदारा को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण दीप नारायण शुक्ला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सड़क के निर्माण/जीर्णोद्धार की मांग की है।
पत्र में ग्राम प्रधान पर गांव के विकास कार्यों में कथित तौर पर लापरवाही और भेदभाव किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।शिकायती पत्र के मुताबिक, गाटा संख्या 753 और 591 पर वर्ष 1995 में पटाई का कार्य कराया गया था, लेकिन करीब 31 वर्ष बीतने के बाद सड़क पूरी तरह टूटकर बदहाल हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गंदगी भरी रहती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव में एक ही रास्ता होने के बावजूद उसकी दशा सुधारने की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान विशेष समुदाय से आते हैं इसलिए जिससे गांव में विशेष समुदाय की आबादी कम होने के कारण गांव में कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है।
ALSO READ: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2023 में गांव के लोगों ने आपसी चंदे से 8,200 रुपये एकत्र कर गाटा संख्या 753 पर राबिस डलवाकर रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास किया था। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में यह सवाल उठ रहा है कि जब सरकारी स्तर पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए योजनाएं और धनराशि उपलब्ध होती है, तो इस मार्ग की लंबे समय से अनदेखी प्रधान द्वारा क्यों की जा रही है।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी कटरा बाजार को सड़क के निर्माण अथवा जीर्णोद्धार के लिए निर्देशित करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान मो आरिफ ने बताया संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही कार्य करवाया जाएगा।मार्च 2026 में भी क्षेत्र की एक प्रमुख सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों की परेशानी रिपोर्ट हुई थी।अब देखना यह है कि प्रशासन शिकायत की जांच कराकर सड़क की वास्तविक स्थिति और ग्राम पंचायत स्तर पर हुए विकास कार्यों का सत्यापन करवाता है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































