UP: सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर मे आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की और 12 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन ADM को सौंपा. इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, मोनू दुबे, विभा शुक्ला,उग्रसेन सिंह, अमर सिंह चौधरी, रिंधु पासवान, अजय चौधरी सहित भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
समाजवादी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यकर्त्ता सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय मे एकत्रित हुए और जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व मे पैदल कलेक्ट्रेट पहुँचे. इस दौरान कार्यकर्ता बीजेपी सरकार की नीतियों के विरोध मे जमकर नारेबाजी करते नजर आये.
Also Read: अमेठी: महंगाई के बीच सपा ने लगाई चीनी की दुकान, 13 रुपये किलो में किया वितरण
कलेक्ट्रेट मे ADM को सौंपा ज्ञापन
सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट मे पहुंचकर पहले तो महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की. फिर राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन ADM गौरव श्रीवास्तव को सौंपा.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































