UP: नीलगाय बनी काल, पांच दिन में उजड़ गया पूरा परिवार, हादसे में पिता समेत दो बेटों की मौत

मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मल्लूपुरा में रहने वाले एक गरीब परिवार पर नीलगाय से हुआ सड़क हादसा कहर बनकर टूटा। महज पांच दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। 29 अगस्त को करीब 80 वर्षीय अशफाक अपने दोनों बेटों मोहम्मद नाहिद और मोहम्मद साजिद के साथ स्कूटी से चरथावल दवाई लेने निकले थे।

बताया गया कि दधेडू के पास रजवाहे की पुलिया पर अचानक जंगल की ओर से नीलगाय सड़क पर आ गई। स्कूटी की नीलगाय से टक्कर हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ALSO READ: बाराबंकी में जलस्तर फिर बढ़ा, लाल निशान से 13 सेमी ऊपर तराई गांवों में बढ़ी बाढ़ की चिंता

इलाज के दौरान 30 अगस्त को साजिद की मौत हो गई। इसके बाद 1 सितंबर को नाहिद ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, जिंदगी और मौत से जूझ रहे बुजुर्ग अशफाक की 2 सितंबर की रात मौत हो गई।

एक साथ परिवार के तीन सहारों के चले जाने से घर में मातम के साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है। नाहिद अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी महज डेढ़ साल की है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। स्थानीय सभासद ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

बाईट- स्थानीय निवासी

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)