UP: सैफई तहसील दिवस में उमड़े फरियादी, डीएम-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं; त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश

इटावा: तहसील सैफई में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।

डीएम और एसएसपी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए पीड़ित को उचित राहत दिलाई जाए।

Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)