जौनपुर: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई… बंदीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे से लटका मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आखिर विवाहिता की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह है… इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।
Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश
मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव का है, जहां 28 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंभे से लटका मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल विवाहिता की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है।
















































