Home UP News Chandauli: चकिया तिराहे के पास भारत पेट्रोल पंप पर तेल कम देने...

Chandauli: चकिया तिराहे के पास भारत पेट्रोल पंप पर तेल कम देने का आरोप, ग्राहक की गाड़ी रास्ते में हुई बंद

Chandauli: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चकिया तिराहे के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर ग्राहक को कम पेट्रोल देने का आरोप सामने आया है। मामले में ग्राहक वीरेंद्र यादव ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।वीरेंद्र यादव के अनुसार, वह सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे चकिया तिराहे स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद वह कैलाशपुरी की ओर चले गए।

जानिए क्या है पूरा मामला?

कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक उनकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया और गाड़ी रास्ते में ही बंद हो गई। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर वापस पहुंचे और कर्मचारियों से शिकायत की।ग्राहक का आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पहले गाड़ी में पेट्रोल डालने की बात कही। इसके बाद टंकी में पाइप डालकर जांच की गई, लेकिन उनके मुताबिक टंकी में पर्याप्त तेल नहीं मिला। वहीं, छात्र नेता अंकित यादव ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के खिलाफ पहले भी 8 से 10 बार कम तेल देने की शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि ग्राहकों को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल दिया जाता है।

ALSO READ: UP: मिर्जापुर में रास्ते के लिए सैकड़ों स्कूली बच्चों का धरना, खेत-कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर

अंकित यादव के मुताबिक, शिकायत करने पहुंचे वीरेंद्र यादव के साथ पंप के मैनेजर विकास द्वारा कथित तौर पर अभद्रता की गई। बाद में विरोध और अधिकारियों व मीडिया को बुलाने की बात कहने पर दोबारा तेल दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।फिलहाल पेट्रोल पंप पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्राहक और छात्र नेता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)