Home UP News UP: युवाओं के लिए बड़ा मौका, PM मोदी के सामने विचार रखने...

UP: युवाओं के लिए बड़ा मौका, PM मोदी के सामने विचार रखने का मिल सकता है अवसर, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

UP: जौनपुर में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और विकसित भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद 2027 प्रश्नोत्तरी आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपद के सभी विकासखंडों में युवाओं को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

प्रश्नोत्तरी में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 600 सेकंड यानी 10 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक बार भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण युवाओं तक भी अभियान पहुंचाया जा रहा है।

Also Read: अयोध्या: राम मंदिर का बदलेगा 6 साल पुराना सिस्टम! CEO जितेंद्र मिश्र के हाथों में होंगी ये अहम जिम्मेदारियां

अभियान में प्रत्येक विकासखंड में तैनात दो राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक युवाओं, युवा मंडलों और शिक्षण संस्थानों से संपर्क कर उन्हें प्रतिभाग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी तन्मय मोहन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। चयनित प्रतिभागियों को आगे अपने विचार प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का अवसर भी मिल सकता है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। इच्छुक युवा mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )