Home Crime UP: सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, 8 चोरी...

UP: सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइक बरामद

UP: सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें बिहारीगढ़, बेहट, मिर्जापुर और हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम वसूम निवासी कालूवाला पहाड़ीपुर, सागर निवासी भाकरोड़, शाकिर निवासी चांडी भाकरोड़ और साहिल निवासी माझीपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में वाहन चोरी के तीन मुकदमे दर्ज थे। जांच के दौरान अन्य थाना क्षेत्रों की चोरी की घटनाओं से भी उनका संबंध सामने आया।

ALSO READ: UP: वर्दी पहनी, सीओ बना और ठग लिए 90 हजार! आजमगढ़ में 5वीं पास फर्जी पुलिस अफसर गिरफ्तार

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे मौका देखकर आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। सागर मोटरसाइकिल मिस्त्री है और पुलिस के मुताबिक वह चोरी की बाइकें आगे बेचने में मदद करता था। बिक्री से पहले बाइक की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने बताया कि चोरी की छह मोटरसाइकिलें बिहारीगढ़ से आगे अमानतगढ़ की ओर हाईवे किनारे खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छिपाकर रखी गई थीं। दो अन्य बाइक भी वहीं छिपाने के लिए ले जाई जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। बरामद बाइकों में सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस रिडिंम शामिल हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)