Banda: 1.38 लाख रुपये में महिला को बेचने और जबरन शादी कराने का आरोप, कथित मध्यस्थ गिरफ्तार

Banda: पैसों के लालच में एक महिला की जिंदगी का सौदा किए जाने के आरोप ने सनसनी मचा दी है।चित्रकूट की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके अपने ही परिजनों ने उसे 1.38 लाख में हरियाणा के एक व्यक्ति को बेच दिया और जबरन विवाह करा दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के मुताबिक, वह पहले से ही शादीशुदा थी।मामला सामने आने के बाद बांदा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार,इसी मामले में शुक्रवार को कथित मध्यस्थ प्रेमचन्दर पुत्र लल्लू निवासी सोनहुली,थाना बबेरू को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

20 नवंबर 2025 को सामने आई थी घटना

पुलिस के मुताबिक,चित्रकूट निवासी पीड़िता ने 22 नवंबर 2025 को AHTU बांदा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 20 नवंबर को उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण उसे बांदा लेकर आए।आरोप है कि यहां से उसे 1.38 लाख में हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार को सौंप दिया गया और बाद में उसकी जबरन शादी करा दी गई।पीड़िता के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पीड़िता के बयान के साथ ही भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।

ALSO READ: UP: अमेठी में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवती का शव, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार प्रेमचन्दर की भूमिका महिला का विवाह कराने में मध्यस्थ के रूप में सामने आई है।अब जांच टीम कथित मानव तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और घटनाक्रम की कड़ियों की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक,मामले में जगनारायण उर्फ जयनारायण निवासी चित्रकूट,कृष्ण कुमार निवासी पलवल (हरियाणा) और बलराम निवासी पलवल (हरियाणा) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार,कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल दिलीप और महिला कांस्टेबल रचना। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के निष्कर्ष के आधार पर होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)