UP: बिजनौर जिले में घर से नौकरी करने के लिए निकले युवक का जंगल में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। घटना से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दरअसल, बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम भवनपुर कला निवासी युवक तनुज कुमार 25 वर्षीय 29 अगस्त 2026 सुबह घर से हरिद्वार देहरादून में नौकरी करने की बात कह कर निकाला था।
इसके बाद युवक काफी दिनों तक घर नहीं लौटा। युवक के घर वापसी ना होने पर परिजनों को युवक की चिंता होने लगी। परिजनों के मुताबिक, युवक अनुज कुमार की परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाश की और रिश्तेदारों में भी जानकारी ली लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी और लगातार परिजन युवक की इधर-उधर तलाश कर रहे थे।
Also Read: जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, बिजली के खंभे से लटका मिला शव
परिजनों को युवक का शव कोटद्वार सिद्धबली के पास मटका मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद परिजन कोटद्वार सिद्धबली के लिए रवाना हो गए। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई और परिजनों में कोहराम मच गया। शायद युवक के पिता और परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस तरह से उनका बेटा बाहर नौकरी करने के लिए गया है, उसका शव पेड़ पर लटका मिलेगा।
फिलहाल परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी कोतवाली देहात ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।















































